Posts

Showing posts with the label कविता

घर की रौनक बेटीया

Image
                                                                                        घर की रौनक बेटीया                                                                                              संसार को संसार बनाती हैं बेटियां , सपनों को साकार कर जाती हैं बेटियां। जैसे धूप में छांव का एहसास हो , वैसे ही घर को महकाती हैं बेटियां। माँ की ममता , पिता का प्यार होती हैं , भाई की हंसी , बहन का संगीत होती हैं। हर रिश्ते की आन , हर बंधन की पहचान , दिल की धड़कन , सांसों की लहर होती हैं। कभी माटी में रंग भरने वाली , कभी आकाश को छूने वाली। कभी प...

हे सरस्वती शारदे माँ

Image
  हे सरस्वती शारदे माँ , मेरा मन दर्पण कर दो। हर संशय को दूर भगा कर  , ज्ञान का अर्पण कर दो। अंधकार में दीप जला दो , मेरी राह   प्रकाशित हो । तेरी ममता , तेरा आशीष , हर दिन मेरा प्यारा हो। तेरी वीणा की मधुर तान , मन में नई चेतना लाए। तेरी कृपा की शीतल छाया , हर दुख , हर पीड़ा मिटाए। शब्दों में मिठास भर दो , वाणी को शुद्ध बना दो। बुद्धि को ऐसा तेज दो , हर मुश्किल सरल बना दो। कलम मेरी शक्तिशाली हो , सत्पथ का दीप जलाए। तेरे गुणगान में रत रहूँ , सद्भाव का रंग छाए। विद्या का अमृत बरसा दो , ज्ञान का सागर दे दो। सच्चाई की राह दिखा दो , हर संकल्प को बल दे दो। हे माँ , जीवन पावन कर दो , मुझको सच्चा मानव कर दो। तेरी मूरत दिल में बसी रहे , मन को निर्मल दर्पण कर दो। READMPRE  संघर्ष की राह कहानी भाग  1 संघर्ष की राह भाग 2 संघर्ष की राह भाग 3 संघर्ष की राह भाग 4 संघर्ष की राह  कहानी   भाग 5 जब बेटे को पिता से शर्म आने लगी फटी कमीज़ वाला अभिमान लघुकथा पिता-पुत्र के रिश्ते पर जहाँ किताबें जलती हैं लघुकथा एक झुमकी की कीमत(...