महात्मा बुद्ध: शांति और अहिंसा के अग्रदूत | Gautam Buddha Biography Hindi
भारत की पावन भूमि पर अवतरित हुए करुणा और ज्ञान के प्रतीक महात्मा बुद्ध भारत भूमि को देवों और महापुरुषों की धरती कहा जाता है। इस पवित्र भूमि पर अनेक सत्यवादी, त्यागी और महान आत्माओं ने जन्म लेकर मानवता को दिशा दी। इसी तपोभूमि में महात्मा गौतम बुद्ध का अवतरण हुआ, जिन्होंने संसार को शांति, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाया। जब महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ, उस समय भारत अशांति, हिंसा, अंधविश्वास और कुरीतियों से ग्रस्त था। ऐसे दौर में बुद्ध का आगमन एक युग परिवर्तन लेकर आया। महात्मा बुद्ध का जन्म और बचपन महात्मा बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था। उनका जन्म 569 ईसा पूर्व में लुंबिनी (वर्तमान नेपाल) में हुआ। वे क्षत्रिय कुल के राजा शुद्धोदन के पुत्र थे। उनकी माता का नाम महारानी महामाया था, जिनका निधन पुत्र जन्म के सात दिन बाद हो गया। सिद्धार्थ का पालन-पोषण उनकी मौसी गौतमी ने किया। ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की थी कि यह बालक या तो चक्रवर्ती सम्राट बनेगा या फिर महान संत । यह सुनकर राजा शुद्धोदन चिंतित हो गए और उन्होंने सिद्धार्थ को सांसारिक सुखों में बांधे रखने का प्रयास किया। वैराग्...