Posts

मुस्कुराहट और खामोशी: जीवन की अनमोल ताकत

Image
  मुस्कुराहट और खामोशी  जीवन के ऐसे उपहार   हैं ,  जिनकी चमक हमेशा चमकती  रहती है। ये दोनों ही हमारे व्यक्तित्व को संवारने  के साथ-साथ हमें मुश्किल परिस्थिति  में भी आगे बढ़ने का साहस देते हैं। कठिन  वक्त में मुस्कुराहट को सबसे बेहतरीन जवाब कहा गया है ,  क्योंकि यह ऐसी शक्ति है जो बिना किसी शब्द के हमारी अंदरूनी ताकत और आत्मविश्वास को दुनिया के सामने प्रस्तुत करती है। वहीं ,  गलत सवाल का सबसे बेहतरीन जवाब मौन माना जाता है ,  क्योंकि यह हमें विवादों और उलझनों से बचने का सबसे सरल और शालीन  तरीका है। मुस्कुराहट: कठिन  समय में  में साहस का प्रतीक कहते हैं कि जब किसी के जीवन में मुश्किलें आती हैं ,  तो अक्सर व्यक्ति  अपने आपको  को कमजोर महसूस करता है। ऐसे विकट समय में मुस्कुराना आसान नहीं होता ,  लेकिन यह मुस्कुराहट हमें सबसे अलग बनाती है। मुस्कुराहट न सिर्फ हमारी आत्मा को शांति  देती है ,  बल्कि हमारे आसपास के माहौल को भी सकारात्मक बनाती ...

झूठ के जहां में सच्चाई का संघर्ष

  झूठ के जहां में सच्चाई का संघर्ष सच्चाई का नशा : मुसीबतों का सफर सच की राह पर चलोगे तो रस्ता तन्हा पाएंगे। झूठ की दुनिया में सच्चाई की बात न करना , सच बोलोगे तो लोग तुम्हें झूठा ही बताएंगे। यहां चेहरे पर नकाब लगाए सब चलते हैं , हकीकत से दूर , सपनों के महल सजाते हैं। झूठ की रौशनी में अंधेरों को छिपा लेते हैं , सच का दीया जलाओगे तो सब डर जाएंगे। कहते हैं , सच कड़वा है , दिल को चुभता है , लोगों की मीठी बातों में वो कभी नहीं मिलता है। सच बोलकर तुम उनकी झूठी खुशियां मत छीनो , वरना लोग तुम्हें अपनी गलतियों का कर्ज़दार बना देंगे। दुनिया को चाहिए वो बातें जो मीठी लगें , चाहे वो सच हों या फिर हो सिर्फ छलावे। सच बोलकर सच्चाई का आइना न दिखाओ , वरना लोग उस आइने को झूठा कहेंगे। लेकिन सच का अपना एक अलग ही नशा है , जिन्हें समझ आए , उन्हें ही इसका पता है। सच्चाई का रास्ता कठिन ज़रूर है , पर मन की शांति   का वही एक सच्चा सफर है। तो सच बोलो , चाहे लोग तुम्हें झूठा ही कहें ,   अपने उसूलों पर अडिग रहो , चाहे सब किनारा करें। सच की राह पर चलने वालों की दुनिया छो...

कबीर दास जी: एक धार्मिक समन्वय संत

Image
कबीर दास जी: एक संत कवि और समाज सुधारक कबीर दास जी कबीर दास जी का नाम भारतीय संतों और कवियों की श्रेणी में एक अद्वितीय स्थान रखता है। वे 15वीं शताब्दी के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपने दोहों और रचनाओं के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम किया। उनके विचार और शिक्षाएँ आज भी प्रासंगिक हैं और जनमानस में गहरी छाप छोड़ती हैं। प्रारंभिक जीवन कबीर दास जी का जन्म 1398 ई. में काशी (वाराणसी) में हुआ था। उनकी जन्म संबंधी कई कहानियाँ प्रचलित हैं, लेकिन सबसे मान्य कथा के अनुसार, वे नीरू और नीमा नामक एक मुस्लिम जुलाहा दंपति द्वारा पाले गए थे। कबीर का अर्थ है 'महान', और उन्होंने अपने नाम को सार्थक करते हुए जीवन भर महान कार्य किए। शिक्षाएँ और दर्शन कबीर दास जी ने अपने जीवन के अधिकांश समय समाज को धार्मिक अंधविश्वासों, रूढ़ियों और जातिवाद से मुक्त कराने में बिताया। उन्होंने कहा कि भगवान एक हैं और सभी धर्मों के लोग एक ही ईश्वर की पूजा करते हैं। उनके दोहे और रचनाएँ सरल, सटीक और गहरी होती थीं, जो समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए सुलभ थीं। कबीर के दोहे कबीर के दोहे उनकी शिक्षाओं का...

जीवन में सफल होने के लिए क्या करे (HOW TO BE SUCCEES FUL IN LIFE )

  सफलता का कद आपकी सोच पर निर्भर करता है। आपकी सोच तय करती है। हर सुबह हमारा नया जन्म होता है। आज हम क्या करे ? बस यही मायना रखता है। उम्मीद न छोड़ें सफलता अवश्य मिलेगी। बड़ा संघर्ष ही स्थाई सफलता का इतिहास रचता है। जिस व्यक्ति से जीवन मे कोई गलती या नहीं हुई , वास्तव में उसने कुछ नया करने की कोशिश ही नही की। अगर आप असफल होंगे तो शायद सिर्फ निराश होंगे- लेकिन आप प्रयास. नही करेगें तो गुनहगार होगें।  एक सफल व्यक्ति वही है जो औरों के द्वारा अपने ऊपर फेंकी हुई ईंट से एक मजबूत नींव बना सके चाहे फिर परिस्थितियां कैसी भी   हो ? जब हम बाधाओं का सामना करते हैं तो हम पाते है की हमारे भीतर साहस और लचीलापन मौजूद है। जिसकी हमें स्वयं जानकारी नहीं थी। और यह तभी सामने आता है। जब हम असफल होते हे। जरूरत है कि इसे तलासे और जीवन में सफल बने। जीवन मे हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्याओं को खुद पर हावी नही होने देना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आप बिल्कुल अकेले है , तो सबसे पहले आसमान की और देखे पूरा ब्रह्माण्ड आपका साथ देने के लिए तैयार है। मगर इसके लिए आपको आवश्यकता है. तो सिर्फ कठिन प...