उज्जैन नगरी के दर्शनीय स्थल हरसिद्धि माता मंदिर, श्री बड़े गणेश का मंदिर

                                बाबा महाकाल की नगरी  उज्जैन  के  के दर्शनीय  स्थल

हरसिद्धि  माता मंदिर

श्री बड़े गणेश का मंदिर

गोपाल मंदिर 

मंगलनाथ मंदिर 

चोबीस खम्बा द्वार 

सिद्धवट 

भर्तहरी की प्राचीन  गुफा 

वेधशाला 

त्रिवेणी संगम 

श्री चिंतामण गणेश 

श्री संदीपनी आश्रम ( श्री कृष्णा की शिक्षा स्थली )

चारधाम मंदिर 

गायत्री शक्तिपीठ 

चित्र गुप्त धर्मराज 

गेबी हनुमान मंदिर 

उजड खेड़ा हनुमान मंदिर 

भूखी माता मंदिर 

कालभेरव मंदिर 

योगामता  मंदिर 

                                     

                                      1 - हरसिद्धि  माता मंदिर




राजा विक्रमादित्य  की आराध्य कूल देवी मा हरसिद्धि माता का मंदिर  अति प्राचीन है | स्कन्द पुराण में वर्णन है की शिवजी के आदेश पर जगत जननी  माँ भगवती ने दुष्ट दानवो का वध किया था अत तब से ही उनका नाम हर सिद्धि  प्रसिद्ध हुवा  | शिवपुराण के अनुसार सती की कोहनी यही पर गिरी थी | तांत्रिक ग्रंथो में इसे शिद्ध शक्ति पीठ की संज्ञा दी गई |

चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य ने इस पवित्र स्थल पर घोर कठिन तपस्या कर तथा देवी को प्रसन्न करने के लिए लगातार 11 बार अपना सिर काटकर देवी को अर्पित किया था ,और 11 ही बार उनका सिरजुड़ गया था |



पर कोटे के चारो और चार द्वार है |मंदिर का द्वार पूर्व दिशा की और है | दक्षिण में एक बावड़ी बनी हुई है जो पुराणों के अनुसार एक तीर्थ है | बावड़ी के ऊपर कलापूर्ण स्तम्भ खंड है , जिस पर सं.1447 अंकित है | मंदिर में यंत्र की प्रतिष्ठा  है और ऊपर श्री अन्नपूर्णा जी की मूर्ति स्थापित है | मंदिर के निचे ही रुद्रसागर तालब है | हर समय यह जलमय रहता है ,जिसमे कमल के फुल खिले रहते  है | मंदिर के सामने दो विशाल दीपस्तंभ बने हुवे है | माता के आराध्य दिन नवरात्री के समय जब इन पर दीपक प्रज्वलित किये जाते है ,सूर्य की तरह उनकी प्रकाश पुंज ज्योति झिलमिलाती है | हजारो दर्शनार्थी इसके साक्षी बनते है |जगमगाते हुवे ये दीप स्तम्भ अपने प्रकाश से सोंदर्य की स्रष्टि करते है | यह शोभा वर्णनीय ही नहीं दर्शनीय भी होती है |

                        -  2  श्री बड़े गणेश का मंदिर    


                

श्री महाकाल मंदिर के निकट कोटि तीर्थ के कुछ ही ऊपर उतर्री द्वार के निकट अत्यंत भव्य विशाल एवं कलामय  महा गणेश जी की मनोहारी प्रतिमा  है | इतनी विशाल एवं कलामय  मूर्ति भारत में कही नहीं है | इस मंदिर का निर्माण 20 वी सताब्दी के प्रारम्भ में महर्षि संदीपनी के वंशज एवं प्रसिद्ध ज्योतिषविद स्व .पं  नारायणजी व्यास द्वारा करवाया गया था |

यह स्थान स्व .व्यास जी का उपासना स्थल भी रह चूका है | मंदिर के मध्य में पंच मुखी हनुमान जी की सुन्दर मूर्ति  भी स्थापित है | संस्कृत ज्योतिष के अध्यन की व्यवस्था भी है | हजारो छात्र यंहा से ज्ञान लाभ प्राप्त कर देश के विभिन्न भागो में फैले हुवे है | मंदिर में खगोल कक्षकर्म के अनुसार नवगृह मूर्ति भी है  गणपति जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर मन प्रफुल्लित  हो जाता है |


1 - Harsiddhi Mata Temple-------

The temple of Maa Harsiddhi Mata, the adorable Kul Devi of King Vikramaditya, is very ancient. It is described in Skanda Purana that on the orders of Lord Shiva, the mother of the world, Mother Bhagwati had killed the evil demons, hence since then her name became famous as Har Siddhi. According to Shivpuran, Sati's elbow fell here. In Tantric texts, it was given the noun of Siddha Shakti Peeth.


Chakraborty Emperor Vikramaditya performed severe penance at this holy place and to please the Goddess, he cut off his head 11 times and offered it to the Goddess, and his head was reunited only 11 times.

But there are four gates around the Kota. The gate of the temple is towards the east. There is a stepwell in the south which is a pilgrimage place according to the Puranas. There is an artistic pillar block above the stepwell, on which the number 1447 is inscribed. The Yantra is consecrated in the temple and the idol of Shri Annapurna ji is installed above it. Rudrasagar Pond is below the temple. It remains full of water all the time, in which lotus flowers remain in bloom. There are two huge lampposts built in front of the temple. When lamps are lit on them during Navratri, the auspicious day of Mother Goddess, their light beam shimmers like the sun. Thousands of visitors become its witnesses. These glowing lamp pillars create beauty with their light. This beauty is not only worth describing but also visible.


2 Shree Bade Ganesh Temple

Near the Shri Mahakal Temple, just above the Koti Tirtha, near the northern gate, there is a very grand, huge and beautiful statue of Maha Ganesha. There is no such huge and artistic statue anywhere in India. This temple was built in the beginning of the 20th century by a descendant of Maharishi Sandipani and renowned astrologer late Pt. Narayanji Vyas.

This place has also been the place of worship of late Vyas ji. A beautiful statue of Panch Mukhi Hanuman ji is also installed in the middle of the temple. There is also a provision for the study of Sanskrit astrology. Thousands of students are spread in different parts of the country after getting the benefit of knowledge from here. There is also a Navagriha idol in the temple according to the Astrology Room. The mind becomes elated after seeing the huge idol of Ganapati.

Comments

Popular posts from this blog

कीमत क्या ?

नर्मदा जयंती पर माँनर्मदा की स्तुति

अखंड रामायण के पाठ में प्रमुखता से वाचन किया जाने वाली वंदना ( श्री राम स्तुती )